फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stones pelted at Kalash Yatra going out for installation of idol in Durga Pandal

Kushinagar: दुर्गा पंडाल में मूर्ति स्थापना के लिए निकल रही कलश यात्रा पर पथराव, बालक सहित पांच घायल

Sun, 15 Oct 2023 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

पथराव के दौरान पांच वर्षीय पीयूष शाह पुत्र हरिश्चंद्र शाह के सर पर पत्थर से चोट लग गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही पांच अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Stones pelted at Kalash Yatra going out for installation of idol in Durga Pandal
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में रविवार की सुबह 10 बजे के करीब दुर्गा पूजा हेतु कलश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों पर कुछ दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। जिसमें एक पांच साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और चार पांच लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। सूचना पर गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में दुर्गा पूजा पंडाल की स्थापना के लिए बांसी नदी से जल भरने को कलश यात्रा की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान गांव की महिलाओं व अन्य लोगों को एकत्र करने के लिए आयोजन समिति द्वारा डीजे गांव में घुमा कर एनाउंस किया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ दूसरे समुदाय के लोगों का घर पड़ा। वहां डीजे पहुचते ही दूसरे समुदाय के लोगों ने छत से ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


पथराव के दौरान पांच वर्षीय पीयूष शाह पुत्र हरिश्चंद्र शाह के सर पर पत्थर से चोट लग गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही पांच अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर भारी पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह व क्षेत्राधिकारी पडरौना उमेश चंद भट्ट पहुचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराये। गांव में कुबेरस्थान पुलिस के साथ कोतवाली पडरौना व विशुनपुरा थाने की फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed