फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stone pelting, stampede in front of highway post in Kushinagar - case registered against 20 unknown people

Kushinagar News: हाईवे चौकी के सामने पथराव, मची भगदड़- 20 अज्ञात पर केस दर्ज-जानिए क्यों बिगड़ी बात

Mon, 14 Oct 2024 07:22 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 07:22 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वॉयरल हो रहा है, जिसमें गोला बाजार के युवक दिख रहे हैं। पुलिस ने एक पक्ष के नौ नामजद और 20 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि सबया और गोला बाजार के युवकों के बीच गुटबाजी चलती है।

विज्ञापन
Stone pelting, stampede in front of highway post in Kushinagar - case registered against 20 unknown people
पथराव करते युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कसया में दो गुटों के बीच चल रहे तनातनी को पुलिस भाप नहीं पाई और हाईवे चौकी के सामने रखी गई मूर्ति पंडाल के पास मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवकों ने पथराव किया। इससे भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर पथराव का वीडियो वॉयरल हो रहा है, जिसमें गोला बाजार के युवक दिख रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने एक पक्ष के नौ नामजद और 20 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस का दावा है कि सबया और गोला बाजार के युवकों के बीच गुटबाजी चलती है। उसी को लेकर विवाद हुआ है। दुर्गा पूजा से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


कसया कस्बे में एसपी के निर्देश पर देर रात पुलिस रविवार की रात पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा का हाल जाना। हाईवे पुलिस चौकी के सामने पेट्रोल पंप के समीप सबया के युवकों ने पंडाल में देवी प्रतिमा रखे थे। गोला बाजार का एक युवक पंडाल के बाद रात पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के आपसी गुटबाजी को लेकर विवाद हो गया। उस समय लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। देर रात को गोला बाजार के युवक पहुंचे और दुर्गा पंडाल के पास मौजूद सबया के युवकों पर पथराव करने लगे। अचानक पथराव होने से आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई।


कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को देख युवक मौके से भाग गए। पथराव में गोला बाजार के कुछ युवकों को हल्की चोटें आई हैं। लोगों की माने तो इसके पहले भी दोनों गुटों में विवाद हो चुका है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आपसी गुटबाजी को लेकर विवाद हुआ है। सबया निवासी रणविजय सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed