फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   state becomes best stase.

उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश ः राजेश्वर

Mon, 02 Dec 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
state becomes best stase.
कुशीनगर में हियुवा के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में एकजुटता का परिचय देते पदाधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
उत्तर प्रदेश बन रहा उत्तम प्रदेश : राजेश्वर
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर स्थित पर्यटन विभाग के परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सोमवार को संपन्न हो गई। समापन सत्र के मुख्य अतिथि बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह रहे।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश व देश में ईसाईयत का बोलबाला था। लेकिन देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार ने इस पर अंकुश लगा दिया है। प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर है। इसमें हियुवा का अग्रणी योगदान है। देश आज विश्व गुरु बनने की राह पर है। प्रदेश और देश के किसान व नौजवान खुशहाल है। इनके विकास के लिए मुक्म्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए सक्रियता बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन

हियुवा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह व मंडल प्रभारी विनय जायसवाल ने भी अपने विचार रखे। संगठन के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मौजूद नौ संभाग व 18 विभाग प्रभारियों, संयोजक, अध्यक्ष, महामंत्री को 30 तक जिम्मेदारी का निर्वहन करने की समय सीमा बताई। अंत में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संयोजक चंद्र प्रकाश चमन, कार्यक्रम प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, महामंत्री दीपक शर्मा, जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, मुकुल पांडेय, राजेश गिरी, विनोद गिरी, डॉ. रामदरश चौहान, राणा प्रताप सिंह, प्रमिल गुप्ता, विकास मौर्य, सुनील बर्नवाल, अमिताभ मिश्र, अंटू यादव, बृजेश सिंह, अमरचंद हिंदुस्तानी, सुरेंद्र पांडेय, सूरज वर्मा, दिलीप यादव, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed