{"_id":"6138f5268ebc3e213820e30a","slug":"ssb-head-constable-missing-in-naxal-affected-area-kushinagar-news-gkp40843830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी का हेड कांस्टेबल लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी का हेड कांस्टेबल लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के ध्यानार्थ
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एसएसबी का हेड कांस्टेबल लापता
गश्त कर लौट रहा था जवान, सर्च अभियान जारी
संवाद न्यज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गश्त से लौट रहा एसएसबी का हेड कांस्टेबल अशरफ रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले के रहने वाले जवान की तलाश में एसएसबी के साथ ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जुटी है। 24 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।
कुशीनगर से सटे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस जिला बगहां के नक्सल प्रभावित रामनगर प्रखंड के (दोन) क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एसएसबी की 65वीं वाहिनी कंपनी के छह जवान हाथीनाला नामक स्थान की तरफ आ रहे थे। इन जवानों की कतार में पीछे चल रहा हेड कांस्टेबल अशरफ, कमरछिनवा दोन गांव के पास हरहा नदी (पहाड़ी नदी) के पास से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। जब साथी जवानों ने उन्हें नहीं देखा तो तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना जैसे ही उच्चाधिकारियों को मिली, तो हड़कंप मच गया। जवान की तलाश में टीम लगाई गई है। डूबने की आशंका को ध्यान में रखकर एनडीआरएफ की टीम को भी तलाशी अभियान में शामिल किया गया है। स्थानीय पुलिस भी ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में डीएसपी अर्जुन लाल का कहना है कि लापता जवान अशरफ की तलाश की जा रही है। एसपी बगहां किरण कुमार गोरख जाधव ने भी जवान के लापता होने की पुष्टि की है।