फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special train will run today and tomorrow via Kaptanganj

Kushinagar News: कप्तानगंज होकर आज व कल चलेगी विशेष गाड़ी

Fri, 07 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Special train will run today and tomorrow via Kaptanganj
पडरौना। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर रेलवे प्रशासन ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अनारक्षित अप और डाउन विशेष गाड़ी के संचालन की मंजूरी दी है। इन ट्रेनों का संचालन सात नवंबर से नौ नवंबर तक होगा। इसके संचालन से देश के बड़े शहरों से दीपावली और छठ पर घर आए लोगों को काम पर लौटने में आसानी होगी। पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05090 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी सात नवंबर को आनंद विहार टर्मिनस से शाम छह बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होते हुए दूसरे दिन शाहजहांपुर से 12.10 बजे चलकर सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, गोरखपुर होते हुए कप्तानगंज से 8:45 बजे, रामकोला से 9:12 बजे, पडरौना से 9:34 बजे पहुंचेगी। छपरा दो बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed