फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special Secretary inspects purchasing centers

विशेष सचिव ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया

Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary inspects purchasing centers
धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं विशेष सचिव सहकारिता व अन्य अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
विशेष सचिव ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

की विशेष सचिव संदीप कौर ने सोमवार को हाटा तहसील क्षेत्र में स्थित उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के कई धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां अभिलेखों की जांच की तथा कुछ किसानों को फोन कर धान खरीद के बारे में उनसे जानकारी ली।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश शासन की विशेष सचिव संदीप कौर सोमवार को जिले के हाटा तहसील क्षेत्र में थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन (पीसीयू) के पगरा, पटना मिश्रौली, महुअवा और रामपुर धुरिया में बने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां धान खरीद होता पाया। उसके बाद अभिलेखों की जांच की तथा नंबर लेकर कुछ किसानों से फोन पर बात कर उनसे धान खरीद के बारे में जानकारी ली। विशेष सचिव ने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। वह मंगलवार को भी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान जिला खाद्य विपण्न अधिकारी और हाटा के एडिशनल रजिस्ट्रार कानूनगो रमेश भी मौजूद थे।
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर रहे केंद्र प्रभारी
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित भैंसहा पकड़िहवा गांव में संचालित धान क्रय केंद्र का अपर आयुक्त एके सिंह ने निरीक्षण किया। उस समय केंद्र प्रभारी अनुपस्थित रहे। सोमवार दोपहर बाद अपर आयुक्त पीसीयू के इस धान क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां केंद्र प्रभारी असलम अली मौजूद नहीं थे। अपर आयुक्त ने क्रय केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र की जांच किया। उसके बाद भरे धान के बोरे का वजन कराया। धान क्रय पंजिका, क्रय करने का प्रमाण पत्र आदि की जांच पड़ताल की। जांच में धान के बोरे का वजन सही पाया गया। इसके बाद किसान पंजिका में दर्ज नंबरों पर फोन कर जानकारी ली। किसानों की तरफ से दी गई जानकारी व दर्ज रिकार्ड सही पाया गया। जांच पड़ताल में मिला कि निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान क्रय किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed