फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Special revision programme for voter list announced

Kushinagar News: मतदाता सूची के लिए विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

Fri, 07 Nov 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Special revision programme for voter list announced
पडरौना। जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत एक जनवरी 2026 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्र ने बताया कि गणना अवधि चार नवंबर से चार दिसंबर तक होगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन नौ दिसंबर, दावे व आपत्तियों प्रस्तुत करने की अवधि नौ दिसंबर से आठ जनवरी 2026 तक, दावे/आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम तैयारी नौ दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक होगा।
विज्ञापन

अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन सात फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष या अधिक हो रही है, वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। इसके साथ ही किसी का नाम गलत, दोहरा या निष्कासित करने संबंधी जानकारी होने पर संबंधित बीएलओ अथवा निर्वाचन कार्यालय में दावा/आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed