फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp workers came in tahsil by bullock cart, opposes price rise

महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से तहसील पर पहुंचे सपाई

Tue, 30 Jun 2020 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
sp workers came in tahsil by bullock cart, opposes price rise
महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ता बैलगाड़ी से कप्तानगंज तहसील पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज् - फोटो : KUSHINAGAR
महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी से तहसील पर पहुंचे सपाई
विज्ञापन

कप्तानगंज। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा नेे मंगलवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती और सपा के रामकोला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष घनश्याम यादव की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता बैलगाड़ी से तहसील पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और महंगाई चरम पर है। लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण जैसी घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सपा नेताओं ने राज्यपाल के संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरविंद कुमार को सौंपा। इसमें डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, विद्युत दरों में मूल्य वृद्धि को वापस करने, कानपुर में बालिका संरक्षण गृह में हुए दुष्कर्म की घटना की जांच करने, पूर्व में हाटा तहसील में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं को दर्ज मुकदमे वापस लेने, कप्तानगंज चीनी मिल पर गन्ना किसानों का बकाया करोड़ों रुपये की भुगतान करने आदि की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मिर्जा एकतदार हुसैन, अकरम अली, डॉ. केके यादव, सतीश कुमार यादव, महेश भारती, बृजेश निषाद, राजेश्वर यादव, रामप्यारे कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, सुग्रीव प्रसाद, काशी नरेश सिंह, अखिलेश यादव, बबलू यादव, डॉ. महेश्वर यादव, विजय प्रकाश यादव, राम नरेश यादव, जयप्रकाश शर्मा, देवेंद्र यादव, चंद्रभान यादव, रमेश यादव, हरि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed