{"_id":"6a0b7f5f7bc1cc7b8d0ab2f7","slug":"sp-stages-protest-over-inflation-and-power-crisis-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160013-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महंगाई-बिजली संकट को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महंगाई-बिजली संकट को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
Tue, 19 May 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 19 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
कसया। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता प्रत्याशी राजेश प्रताप राव ने किया।
सपा कार्यकर्ता पहले नगर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में एकत्रित हुए, इसके बाद तहसील परिसर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ज्ञापन के माध्यम से महंगाई, बिजली संकट, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, खाद-बीज की कालाबाजारी, सड़क अतिक्रमण और घरेलू गैस आपूर्ति जैसी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।
राजेश प्रताप राव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि खाद और बीज की कालाबाजारी के कारण किसानों को समय पर आवश्यक सामग्री नहीं मिल पा रही है। उन्होंने नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कसया-रामकोला क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने की मांग की। घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को चालू कराने की मांग भी शामिल रही। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी व्यापक जन आंदोलन करेगी।धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान उग्रसेन यादव और लल्लन चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान, प्रसून जायसवाल, शमशाद सोनू, मंटू जायसवाल, सिकंदर आलम, अमेरिकन खरवार, प्रदीप सिंह, पंकज ललित, राकेश, चंदन मिश्रा, राजेश चौहान, राजेश पांडेय, ध्रुव यादव, शेषनाथ चौधरी, जितेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।