फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sp meeting related news

सभी मतदान केंद्रों का करें सत्यापन: एसपी

Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
sp meeting related news
सभी मतदान केंद्रों का करें सत्यापन: एसपी
विज्ञापन

- पुलिस लाइंस सभागार में एसपी ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पुलिस लाइंस सभागार में शनिवार की रात एसपी ने सभी थानेदारों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए।

एसपी सचिंद्र पटेल ने कहा कि सभी सीओ और एसओ अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। चुनाव और शस्त्र रजिस्टर चेक कर लें। सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, बीट एसआई, बीट आरक्षी भी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। मतदान केंद्रों से संबंधित रजिस्टरों को प्रभारी निरीक्षक, एसआई ही पूर्ण करें। विगत विधान सभा चुनाव 2017 व लोक सभा चुनाव 2019 में जिनके खिलाफ अभियोग पंजीकृत हों उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। ऐसे कारकों को जिनसे सकुशल चुनाव संपन्न होने में बाधा पहुंचने की आशंका हो उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पाबंद करें। शस्त्रों का पूर्ण सत्यापन करते हुए जमा होने योग्य शस्त्रों को अधिक से अधिक जमा कराने की कार्यवाही की जाए। जो शस्त्र जमा होने योग्य न हों उनकी रिपोर्ट स्क्रीनिंग कमेटी को भेजी जाए। एसपी ने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें। इस बैठक में एएसपी रितेश कुमार सिंह सहित सभी सीओ, एसओ तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed