फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP activists encircle Tehsil, demonstrate

सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा तहसील, किया प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2020 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
SP activists encircle Tehsil, demonstrate
सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा तहसील, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

हाटा। शुक्रवार को हाटा तहसील में सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में तहसील का घेराव किया। इसके बाद वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की नकदी फसल है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन वर्षों से इनके मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। भाजपा की सरकार किसानों के साथ नाइंसाफी कर रही है। किसान अन्नदाता हैं। फिर भी इन्हें इनकी उपज का सही मूल्य प्रदेश की भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। उल्टे इनके द्वारा खेतों में पराली जलाने पर जुर्माना वसूलकर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे बंद करना होगा। सरकार की इस दमनकारी नीति के खिलाफ सपा संघर्ष करेगी तथा इसे बंद कराकर रहेगी।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को पूर्व ब्लॉक प्रमुख सचिंद्र यादव, राजनेती कश्यप, वीरेंद्रनाथ, सैफुद्दीन उर्फ गुड्डू, रईस आलम, दानिश खान सहित कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान आशीष गोयल, अविनाश उर्फ सोनू सिंह, हरेराम सिंह, टीपू, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, रामपरसन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed