फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Somewhere in the game, somewhere sport

कहीं मेला तो कहीं हुआ खेलकूद

Tue, 14 Nov 2017 11:55 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 14 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in the game, somewhere sport
सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। नगर समेत पूरे जिले में बाल दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं बाल मेला लगा तो कहीं सांस्कृति व खेलकूद से संबंधित आयोजन किए गए। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी में भी हिस्सा लिया। कई जगह स्वच्छता संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन


रविंद्रनगर के शाकुंतल इंटर कालेज के परिसर में बाल दिवस के अवसर मेला का अयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। यहां लगे बाल मेला में बच्चों ने मिठाई व खिलौनों की दुकान लगाई। नगर के छावनी स्थित मिडास जूनियर हाईस्कूल के परिसर में में बाल दिवस के मौके पर चित्रकला, हस्त लेखन, एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डाक्टर अन्नपूर्णा नंद मिश्रा एवं निदेशक श्री आनंद सिंह ने बच्चों के अध्ययन कार्य की सराहना की। जगदीशपुरम कालोनी के वीणा वादिनी गर्ल्स इंटर कालेज में बाल दिवस के मौके पर मेला का आयोजन किया। जुबली बाल विहार परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया गया। महर्षि पब्लिक स्कूल बाल विद्या मंदिर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्म दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। रीयल पैराडाइज एकेडमी परिसर में बाल दिवस के मौके पर विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का लगाई गई। बीएसए की पत्नी आराध्या राव ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाक्टर सुनीता पांडेय, प्रबंधक नीरन पांडेय, सचिन राज, रिमझिम मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे। इसीतरह आक्सपोर्ड नेशनल पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के साहबगंज में स्थित रामनीकेतन एकेडमी में भी बाल दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नितिन मालवीय, सर्वेश गुप्ता, श्वेता मिश्र, सुगंधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा परिषदीय स्कूलों में भी खूब कार्यक्रम आयोजित किए गए। पडरौना ब्लाक के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल बहोरापुर में प्रधानाचार्य मुहम्मद तारिक ने सुबह बच्चों को योगाभ्यास कराया। इसके बाद जलेबी दौड़, मेढक दौड़, कूद समेत कई खेल प्रतियोगिताएं हुई। जनपदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया में बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। यहां केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। सुकरौली ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल भगवानपुर भरवलिया में भी अध्यापिका शिल्पी मिश्रा की निगरानी में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सविता, अनुष्का, शिव, प्रिया, आंचल, विश्वजीत, अंकित, गुड़िया आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed