{"_id":"66fb45a9e187da4d030e2397","slug":"smugglers-who-escaped-during-the-encounter-are-dodging-the-police-preparing-to-surrender-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123994-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ के दौरान फरार तस्कर पुलिस को दे रहे चकमा, सरेंडर की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ के दौरान फरार तस्कर पुलिस को दे रहे चकमा, सरेंडर की तैयारी
Tue, 01 Oct 2024 06:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी-बिहार बॉर्डर पर बांसी पुलिस चौकी के समीप पांच सितंबर की दोपहर कोतवाली पडरौना समेत कई थानों की पुलिस टीम ने मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया था। उस वक्त पुलिस को चकमा देकर तीन तस्कर खेत के रास्ते फरार हो गए थे। फरार पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। बावजूद इसके, तस्कर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सूत्रों का कहना है कि तीनों तस्कर पुलिस को चकमा देकर सरेंडर करने की तैयारी कर रहे हैं।
बीते पांच सितंबर को पडरौना कोतवाली, कप्तानगंज व साइबर थाने की पुलिस के अलावा स्वाट टीम बांसी चौकी के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बोलेरो से पहुंचे पशु तस्कर पुलिस टीम से अपने को घिरा देख फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग करना शुरू कर दर थी। दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि बोलेरो में सवार तीन तस्कर खेत के रास्ते भाग निकले थे। घंटों कांबिंग के बाद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। 25 दिन बीत जाने के बाद भी फरार तस्कर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सूत्रों का कहना है कि तीनों तस्कर पुलिस को चकमा देकर सरेंडर करने की योजना बना रहे हैं। दो दिन पहले ही वह कोर्ट में हाजिर होने वाले थे, लेकिन पुलिस की ओर से जाल बिछाए जाने के बाद फरार तस्करों ने अपना इरादा बदल दिया था। वे कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में हैं। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।