{"_id":"6154998f8ebc3e62985f66ac","slug":"skeleton-found-on-the-side-of-the-road-sensation-kushinagar-news-gkp4110969191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकाल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकाल मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के किनारे मिला कंकाल, सनसनी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानकीनगर। बुधवार की सुबह जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर से कुछ दूरी पर एक कंकाल मिला। उसका सिर और एक पैर था। वहां से मिले कपड़े और सामान के आधार पर शव किसी भिखारी का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि चौपरिया गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गई थी। सुबह करीब नौ बजे सड़क के किनारे खेत में कंकाल देख महिलाएं डर गईं। वहां से निकलकर शोर मचाईं। इसकी जानकारी होने पर धर्मपुर गांव के प्रधान मुकेश प्रताप सिंह ने गांव के चौकीदार कन्हैया को बुलवाया। उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। एसपी सचिंद्र पटेल भी पहुंचे और जायजा लिए। कसया थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि सिर और एक पैर मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, लेकिन वहां मिले कपड़े, झोले और अन्य सामान के आधार पर लोगों ने एक भिखारी होने का अनुमान लगाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।