{"_id":"5aa429414f1c1bb7758b4aed","slug":"six-hut-khak-by-wire-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार गिरने से छह झोपड़ियां खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार गिरने से छह झोपड़ियां खाक
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव परवर पार में विद्युत तार टूटकर गिर जाने से छह लोगों की झोपड़ियां जल गई। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
शनिवार की शाम करीब चार बजे परवारपार गांव की दलित बस्ती में अचानक बिजली का तार टूटकर एक घर के ऊपर गिर गया। फूस की झोपड़ी में तार की चिंगारी से आग पकड़ लिया। देखते ही देखते आग ने चार और घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को देते हुए आपूर्ति बंद कराई। इसकी जानकारी होते ही आसपास के गांवों के लोग भी दलित बस्ती पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग लगने से रामबली प्रसाद, रामपति, सुबाष, चंद्रिका और मेवा की झोपड़ी व उसमें रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
गांव के लोगों का कहना है कि 40 वर्ष पहले गांव में विद्युतीकरण कराया गया था। तार और पोल पूरी तरह जर्जर हो गए हैं। आये दिन तार टूटकर गिर जोता है। गांव के लोगों का आरोप था कि कई बार इसकी शिकायत विभाग के अफसरों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन