{"_id":"606a02bc8ebc3ed8312d4217","slug":"six-houses-burnt-in-separate-incidents-of-fire-kushinagar-news-gkp390837146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की अलग-अलग घटनाओं में छह घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की अलग-अलग घटनाओं में छह घर जले
विज्ञापन
आग की अलग-अलग घटनाओं में छह घर जले
लपटों में 40 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई आग लगने की घटनाओं में छह लोगों के घर जलकर राख हो गए। घरों में रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा 40 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल भी जलकर नष्ट हो गई। अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें तेज करने में रविवार को बह रही पछुआ हवा भी कारण बन गई।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया गांव के मधुपुर टोला में रविवार दोपहर लगी आग में सुभाष भारती का घर जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। इस आग लगने की घटना में एक बाइक और साइकिल सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घर में बांधी गई एक पड़िया भी जल गई। पछुआ हवा के चलते आग में इस घर का पूर सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर हाटा के विधायक पवन केडिया ने मौके पर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
तुर्कपट्टी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के लाला गुरवलिया गांव के महुआ टोला में आग लगने से पांच घर जल गए। छह अन्य घरों को आंशिक नुकसान हुुआ। अग्निशमन दस्ता ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग लगने की घटना में हरि प्रसाद, फूलेना, विश्वनाथ, सुरेंद्र और प्रभु के घर का अनाज, कपड़ा, बर्तन, साइकिल और कुछ नकद भी जल गया है। इनके अलावा रामचंद्र, सुरेमन, ओमप्रकाश, शमसुद्दीन, नथुनी, दुर्जन आदि के घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पर हल्का लेखपाल सन्नी गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा सभी पीड़ितों के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। एसओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मधुरिया चौकी टीम मौके पर भेजी गई थी। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
सलेमगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के बगल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां रखा पुुआल जलने लगा। यह देख पेट्रोल पंप पर पेट्रोल वितरण तत्काल बंद कर दिया गया। घटना की सूचना फायर स्टेशन सेवरही को दी गई। तब तक भोला शर्मा, विजय शर्मा, हरेश शर्मा, अनवत शर्मा, राधा शर्मा, कांता शर्मा, मंगल शर्मा सहित कई लोगों के पुआल के ढेर जल गए। अग्निशमन दस्ते ने पहुंचकर आग बुझाया। एसडीएम एआर फारूकी ने कहा कि फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के धौरहरा में रविवार को आग लगने से किसानों की 40 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने पंपिंगसेट चलाकर किसी तरह आग बुझाई। तब तक राज बहादुर, मदन प्रसाद, वृक्षा प्रसाद, शिवचंद प्रसाद, दुखहरन प्रसाद, स्वदेश तिवारी, नथुनी तिवारी, रामानंद श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, विनय तिवारी, अखिलेश मिश्र, दिवाकर, सुधाकर, श्रीनिवास तिवारी, कलाधर तिवारी, रविंद तिवारी की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। विनय तिवारी ने बताया कि कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा।