फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Six candidates filed nomination papers

छह उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Six candidates filed nomination papers
छह उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
विज्ञापन

- सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से फखरे आलम ने दाखिल किया पर्चा
- विकासशील इंसान पार्टी से केशव गुुप्ता ने पर्चा दाखिल किया, प्रत्याशियों ने 34 पर्चे लिए
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए चौथे दिन भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए। मंगलवार को पडरौना विधानसभा सीट से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया और तमकुहीराज से विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं प्रत्याशियों ने 34 पर्चे लिए।
कलेक्ट्रेट में पिछले चार कार्य दिवसों से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को दो राजनीतिक दल से संबंधित तथा चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक छह नामांकन पत्र दाखिल हुए। खड्डा विधानसभा सीट से दो उम्मीदारों ने नामांकन पत्र जमा किया। इस सीट से रामचंद्र और पूनम रानी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पडरौना में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से फखरे आलम ने नामांकन पत्र जमा किया। तमकुहीराज विधानसभा सीट से विकासशील इंसान पार्टी के केशव गुप्ता ने पर्चा भरा, जबकि हाटा विधानसभा सीट से शैलेंद्र प्रताप सिंह एवं रवि सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा 34 पर्चे भी बिके। इनमें खड्डा के लिए सात, पडरौना के लिए चार, तमकुहीराज के लिए चार, फाजिलनगर के लिए छह, कुशीनगर के लिए चार, हाटा के लिए तीन और रामकोला सुरक्षित विधानसभा सीट के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए रवींद्रनगर पुलिस चौकी से लेकर कलेक्ट्रेट तक जगह-जगह पुलिसकर्मी तैैनात रहे। वह प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और एक सहयोगी के अलावा अन्य किसी को नहीं जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed