{"_id":"6966a9b89912e776d50a9211","slug":"siwan-defeated-nepal-3-0-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152712-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिवान ने नेपाल को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिवान ने नेपाल को 3-0 से हराया
Wed, 14 Jan 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।सोत-सोशल मीडिया
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज स्थित फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित 32वीं राजा इंद्रजीत प्रताप शाही आल इंडिया मैत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को सीवान बिहार व पोखरा नेपाल के बीच मुकाबला हुआ। बेहद रोमांचक मुकाबले में सीवान ने नेपाल को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तमकुहीराज जेपी गुप्ता ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सीवान की तरफ से खेल रहे साउथ अफ्रीका मूल के खिलाड़ी डॉनले एवं अब्दुल्लाह दर्शकों में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे।
पहला मुकाबला जूनियर टीमों का एवं दूसरा मुकाबला कश्मीर व डनलप कोलकाता के बीच संपन्न होगा। ट्रांसपोर्ट क्लब तमकुहीराज द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मंगलवार को पोखरा नेपाल एवं यूनाइटेड क्लब सीवान के बीच लीग मुकाबला खेला गया। खेल की शुरुआत से ही दोनों ही टीम रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
खेल के 17वें मिनट में सीवान के अब्दुल्लाह ने शानदार गोलकर टीम को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में सीवान के अब्दुल्लाह के गोल के बदौलत स्कोर 2-0 हो गया। नेपाल की टीम लगातार संघर्ष करती रही।
खेल के अंतिम क्षणों में सीवान के भरत ने एक और गोल मारकर टीम को 3-0 से अजेय बढ़त दिला दी। इस दौरान डॉ मुन्ना गुप्ता, संजय मद्धेशिया, एसएचओ तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा, ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।