फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Silent Satyagraha for the problems of public interest

जनहित की समस्याओं को लेकर किया मौन सत्याग्रह

Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Silent Satyagraha for the problems of public interest
जनहित की समस्याओं के लिए मौन सत्याग्रह
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने 18वें बुधवार को भी किया मौन सत्याग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के पूर्व चेयरमैन ने नगर विस्तार में शामिल गांवों में सड़क, नाली, पथ प्रकाश, साफ सफाई और जल निकासी के लिए 18वें बुधवार को भी मौन सत्याग्रह किया। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा।

सेवरही नगर पंचायत की सीमा विस्तार वाले गांवों में सड़क, नाली, जल निकासी, पथ प्रकाश, सफाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर सेवरही के पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल पिछले 18 सप्ताह से प्रत्येक बुधवार को मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। इस बुधवार को भी उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय गेट के सामने अपना मौन सत्याग्रह किया। उनका कहना था कि कस्बे की प्रमुख सड़कें, नालियां और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसका गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह सीमा विस्तार वाले सुमही संतपट्टी, दुबौली, अवदान टोला, पकड़ियार पूरबपट्टी, समता कॉलोनी, बेलवारीपट्टी सहित अन्य गांवों में सड़क निर्माण, पेयजल, पथ प्रकाश, नालियों का निर्माण, साफ सफाई के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए शासन की ओर से आवंटित धन का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। इस वजह से कई जगह लोग जलभराव और सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। इस दौरान राजेश यादव, मक्खन जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, ताराचंद्र जायसवाल, सलीम आलम, संतोष सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed