{"_id":"64764e9320c55f3ead0f7634","slug":"siege-of-hata-power-house-kushinagar-news-c-7-1-187684-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीन दिन से बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया हाटा बिजली घर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीन दिन से बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया हाटा बिजली घर का घेराव
Wed, 31 May 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 31 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
हाटा बिजली केंद्र पर धरना देते सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप व सभासद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। बिजली निगम के तैनात में संविदा कर्मचारियों की एकसाथ सेवा समाप्त करने से क्षेत्र में बिजली समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को हाटा बिजली घर का घेराव कर दिया। सुबह करीब 11 बजे से हाटा विद्युत केंद्र पहुंचे लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में जिस तरह से विद्युत कटौती हो रही है, उससे लोगों की दिन चर्चा प्रभावित हो गई है।
सबसे पहले सुकरौली नगर पंचायत के अध्यक्ष राजनेति कश्यप कुछ लोगों के साथ हाटा बिजली घर पहुंचे और उपकेंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के साथ वहां पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों का घेर कर धरने पर बैठ गए। इन लोगों की मांग थी कि नगर सहित देहात की बिजली सप्लाई बहाल की जाए। इस बीच वहा पहुंचे एसडीएम वरूण पांडेय के साथ पूर्व मंत्री और नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह से नोकझोक हुई।
सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप ने अधिकारियों से कहा कि जब तक सुकरौली क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल नहीं होती है, तब तक सुकरौली क्षेत्र की जनता के साथ हम लोग धरना देते रहेंगे। समाचार लिखे जाने तक सुकरौली नगर पंचायत के लोग विद्युत केंद्र पर जमे थे।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीओ पीके जायसवाल ने बताया कि एक साथ सभी पूराने संविदा कर्मचारियों को निकालने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। नए कर्मचारियों को काम के बारे में बताया जा रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।
00000000
सेवा से निकाले गए संविदा कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
हाटा। एक साथ सेवा से निकाले गए संविदा विद्युत कर्मचारियों ने सेवा प्रदाता फर्म पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि सेवा प्रदाता कंपनी के सुपरवाईजर संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। निकाले गए संविदा कर्मचारी अरविंद सिंह ने प्रशासन और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एक्सईएन बीएल आनंद ने कहा कि इस आरोप की जांच की जाएगा।