{"_id":"6318e13cf954c461822618ff","slug":"siddhartha-of-gorakhpur-made-sandeep-of-bihar-kushinagar-news-gkp449736180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के सिद्धार्थ ने बिहार के संदीप को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के सिद्धार्थ ने बिहार के संदीप को किया चित
विज्ञापन
पिपरा रजब गांव में आयोजित डोल मेला में पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराते आयोजन समित?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के सिद्धार्थ ने बिहार के संदीप को किया चित
फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पतिपरा रज्जब गांव में दो दिवसीय डोल मेला का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर कुश्ती का आयोजन हुआ, जिसमें पहलवानों की 31 जोड़ियों ने दांव आजमाएं।
कुश्ती में गोरखपुर के सिद्धार्थ ने बिहार के संदीप को, गौरीबाजार के प्रदीप ने बघौचघाट के राहुल को, गोरखपुर के संपत ने देवरिया के दिनेश को चित किया। देवरिया के दुर्गेश ने पडरौना के मुकेश को, बघौचघाट के अबरार ने पकड़ियार के परवेज को पटकनी दी।
इसी तरह गोरखपुर के ब्रजेश व हाटा के पवन, चौरीचौरा के गुड्डू व लच्छीया के सुरेंद्र और अडरौना के राकेश के बीच का मुकाबला बराबरी पर छूटा। डोल मेला में सुरक्षा को देखते हुए कसया, तुर्कपट्टी, पटहेरवा थाने की पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी जवान, अग्निशमन दल समेत काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य बैरिस्टर यादव, सतीश यादव, हेमंत पांडेय, मंतोश यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।