फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shot himself after a fight with his brother

Kushinagar News: भाई से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

Wed, 13 Dec 2023 02:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Wed, 13 Dec 2023 02:47 PM IST
सार

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में राणा अखिलेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।
 

विज्ञापन
Shot himself after a fight with his brother
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बंतीर उर्फ सौनहा गांव में मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से पानी गिराने को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच बाताकही के बाद दो भाइयों में विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध छोटे भाई ने तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस गांव के रमाकांत प्रसाद की दो शादियां हैं। पहली पत्नी की मौत हो गई है। उनसे दो लड़के सविंदर (35) तथा राणा अखिलेश (30) तथा एक लड़की है। दूसरी पत्नी से एक पुत्र अरुण है। तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं। मंगलवार को सविंदर की पत्नी छत पर बच्चों के कपड़े धो रही थी। छत से पानी राणा अखिलेश के घर की तरफ जा रहा था। इसे लेकर राणा अखिलेश की पत्नी सविता से झगड़ा होने लगा। घर में मौजूद राणा अखिलेश ने भी अपनी भाभी संगीता देवी को कुछ भला-बुरा कह दिया। उसके बाद संगीता देवी ने अपने पति को फोन से बताया।
विज्ञापन


सविंदर उस समय गांव के चौराहे पर थे। वह घर आए। सविंदर और राना अखिलेश आपस में लड़ने-झगड़ने लगे। महिलाएं भी झगड़ा कर रही थीं। इसी दौरान राणा अखिलेश घर में रखा तमंचा लेकर छत पर चढ़ गए और बाहर से कुंडी लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि उसने एक फायर हवा में किया तथा दूसरा अपनी कनपटी पर दाहिनी तरफ गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पहुंचने में थोड़ा समय लगा। तब तक फर्श पर गिरकर राना अखिलेश की मौत हो गई थी।

घटना की सूचना तत्काल सविंदर ने रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक तमंचा, पांच कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में राणा अखिलेश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed