{"_id":"58cd76ac4f1c1b947d32a77e","slug":"shopkeepers-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानदारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई की मांग को लेकर दुकानदारों ने दिया धरना
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गुस्साा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छितौनी। पड़ोसी प्रांत बिहार के श्रीपतनगर से आ रही बालू लदी गाड़ियों पर रोक लगाने एवं अवैध बालू खनन कराने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छितौनी बाजार के दुकानदारों ने युवा व्यापार मंडल के बैनर तले शनिवार को छितौनी स्टेशन के समीप धरना दिया। बालू लदी गाड़ियों को रोककर शुरू हुआ यह धरना डीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ।
युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय हमदर्द की अगुवाई में सुबह दुकानदारों ने श्रीपतनगर की तरफ से आ रही गाड़ियों को रोककर धरना शुरू किया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने इस मामले में आंदोलनकारियों पर ही कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद आंदोलनकारियों ने खड्डा के नव निर्वाचित विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को इसकी जानकारी दी। विधायक ने फोन पर डीएम को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम ने दिखाते हुए जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि एडीएम के आदेश पर परिवहन हो रहा है। अगर वे अपना आदेश निरस्त करते हैं तो परिवहन पर तत्काल रोक लगा दी जाएगी।