फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shopkeepers protest in dudhi

व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers protest in dudhi
दुदही में व्यापारियों को सम्बोधित करते व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- कस्बे में पोल और तार बदलने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। कस्बे के व्यवसायी के पुत्र की मौत को लेकर दुदही बाजार के व्यापारियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद करके प्रदर्शन किया। विवाह भवन में बैठक करके बिजली निगम से जर्जर तार और पोल बदलने की मांग उठाई। लोगों ने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

दुदही उपनगर में शुक्रवार की रात्रि स्टेशनरी व्यवसायी हरेराम मद्धेशिया के पुत्र मनीष कुमार मद्धेशिया की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद शनिवार को लोगों ने बैठक की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बिजली निगम के सहायक अभियंता की लापरवाही से घटनाएं हो रही हैं। उनकी अनदेखी से जर्जर पोल और तार बदले नहीं जा रहे हैं। इस वजह से कई लोग करंट की चपेट में आ रहे हैं। बैठक में मनीष कुमार मद्धेशिया की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत में विकास शून्य है। जब तक दुदही की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होता। व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इसकी सूचना क्षेत्र के सांसद, विधायक को भी देने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल, विश्वबंधु जायसवाल, कुलदीप मद्धेशिया, संदीप मद्धेशिया, राजेश गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, सुनील गुप्ता, राजन जायसवाल, पारस जायसवाल, राजू रौनियार, व्यास गुप्ता, विनोद अग्रवाल, प्रमोद कुशवाहा, सुशील गोयल, विंन्धयाचल मित्तल, विजय गुप्ता, धीरज गुप्ता, प्रभु मद्धेशिया, हरिकेष गुप्ता, प्रदीप पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed