{"_id":"64ca3c7f4438ca72910fb813","slug":"shopkeeper-dies-after-being-hit-by-frm-machine-chaos-at-railway-station-2023-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: एफआरएम मशीन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: एफआरएम मशीन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
Wed, 02 Aug 2023 04:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।
संवाद न्यूज एजेंसी पडरौना।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Aug 2023 04:52 PM IST
सार
पडरौना स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग के एफआरएम मशीन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली है। यह हादसा पटरी की मरम्मत के दौरान मशीन की चपेट में आने से हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक ठेला दुकानदार की बुधवार को दोपहर में रेलवे की एफआरएम मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय दोपहर करीब साढ़े बारह बजे यह हादसा हुआ। यात्रियों के शोर मचाने के बाद भी रेलवे की मशीन नहीं रुकी। यात्रियों की मानें तो हार्न नहीं बजाने की वजह से दुर्घटना हुई। इसकी वजह से कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन
पडरौना शहर के कसेरा टोली रोड निवासी 60 वर्षीय श्रीराम गुप्ता की बेटी वैजंती का मकान भूतनाथ काॅलोनी में स्थित है। बुधवार को सुबह श्रीराम अपनी बेटी के घर गए थे। बेटी से मिलने के बाद घर वापस आ रहे थे। दोपहर में पडरौना रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय रेलवे लाइन की मरम्मत कर रही रेलवे के एफआरएम मशीन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा रेलवे लाइन पार कर रहे अन्य यात्री बाल-बाल बचे। यात्रियों की मानें तो रेलवे पटरी की मरम्मत कार्य में लगी मशीन स्टेशन पर पहुंची तो हार्न नहीं दिया। इसकी वजह से दुर्घटना हुई। संयोग ठीक था कि रेलवे लाइन पार कर रहे अन्य लोग बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में हादसा: बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
Trending Videos
इसकी खबर मिलते ही दुकानदार के परिजन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। घरवालों में चीख पुकार मच गई। पत्नी मालती और बेटा जयप्रकाश गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा ने बताया कि अक्सर वह बहन वैजंती के घर टहलते हुए रेलवे लाइन पार करके जाते थे।
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पडरौना स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग के एफआरएम मशीन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली है। यह हादसा पटरी की मरम्मत के दौरान मशीन की चपेट में आने से हुआ।
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पडरौना स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग के एफआरएम मशीन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली है। यह हादसा पटरी की मरम्मत के दौरान मशीन की चपेट में आने से हुआ।