{"_id":"61534c388ebc3e09e41195a0","slug":"shopkeeper-caught-red-handed-stealing-kushinagar-news-gkp410963966","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदार ने चोरी करते रंगेहाथ दबोचा
किराने की दुकान से चोरी करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। क्षेत्र के बलुवा चौराहे पर मंगलवार की सुबह एक किराने की दुकान से चोरी करते हुए एक युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। दुकानदार ने आरोपी को पुलिस को सौंपा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थानाक्षेत्र के बलुवा शमशेर गांव निवासी भीम गुप्ता गांव के चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह दुकान खोलकर सामने एक दुकान पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान बलुवा तकिया गांव निवासी एक युवक दुकान में घुसकर काउंटर से रुपये चुराने लगा। इसी दौरान दुकानदार चाय पीकर दुकान पहुुंचे तो युवक को काउंटर से रुपया निकालते हुए पकड़ लिया। दुकानदार ने शोर मचाते हुए पड़ोसी दुकानदारों को बुलाया। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ सुनील सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी है। जांच कर कार्रवाई की जा जाएगी।