फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shop will be sitometic in kasaya mandi

गंदगी मुक्त होगी कसया की मंडी, व्यवस्थित होंगी सभी दुकानें

Sat, 10 Oct 2020 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
shop will be sitometic in kasaya mandi
गंदगी मुक्त होगी कसया की मंडी, व्यवस्थित होंगी सभी दुकानें
विज्ञापन

- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मंडी समिति को मॉडल बनाने का दिया है निर्देश
- एक समान बोर्ड व रंग में रगी होंगी दुकानें, व्यक्तिगत स्वच्छता का भी रखा जाएगा ख्याल
- नियमित निगरानी के लिए पर्यवेक्षक की होगी तैनाती, 26 अक्तूबर को डीएम करेंगे उद्धाटन
- बेहतर ग्रेडिंग के आधार पर दुकानदारों को आर्थिक मदद भी मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने आम लोगों को स्वच्छ व ताजे फल व सब्जी उपलब्ध कराने के लिए बाजारों की दशा सुधारने का निर्देश दिया है। जिले में एक सब्जी मंडी को मॉडल बाजार के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए कसया की मंडी समिति स्थल को मॉडल सब्जी मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सब्जी मंडी का निरीक्षण कर जरूरी उपायों की जानकारी ली। कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अगुवाई में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 26 अक्तूबर को डीएम इस मॉडल सब्जी मंडी का उद्घाटन करेंगे।
सब्जी मंडी पहुंची टीम में शामिल मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, अभिहित अधिकारी मानिकचंद्र सिंह ने दुकानदारों की साथ बैठक कर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि इस सब्जी मॉडल सब्जी मंडी में दुकानों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। दुकानदारों की आर्थिक मदद के लिए रैंकिंग होगी, जिसके आधार पर धन उपलब्ध कराया जाएगा। मॉडल सब्जी मंडी में दुकानों के नाम का बोर्ड समान साइज व समान रंग का होगा। बोर्ड पर (एफएसएसएआई) में पंजीकृत नंबर व लोगो लिखा होगा। हर दुकान के आगे हरे रंग का बड़ा डस्टबीन एक समान आकार प्रकार का रखा जाएगा। दुकानदारों को व्यक्तिगत सफाई पर भी ध्यान देना होगा, जिसका निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। साफ सफाई का ध्यान नहीं देने वाले दुकानदारों को सब्जी मंडी से बाहर कर दिया जाएगा। फुटकर विक्रेता भी जमीन से चार फिट की ऊंचाई पर एक ही रंग का छज्जा लगाकर सामान की बिक्री करेंगे। दुकानों का आवंटन भी क्रमवार होगा। फलों पर पेंटिंग व स्टीकर तथा पकाने के लिए केमिकल का प्रयोग नहीं होगा। दुकानदारों का अपना गणवेश भी होगा। टीम ने बताया कि मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इसकी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। ये सभी काम इसी 25 अक्तूबर तक पूरा कर लिए जाएंगे। 26 अक्तूबर को डीएम भूपेंद्र एस चौधरी इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मंडी सचिव ओमप्रकाश, सब्जी मंडी व्यापारी समिति अध्यक्ष सुदाम वर्मा, मंडी निरीक्षक मुकेश तथा दुकानदार छोटे, पप्पू चौबे, नन्हे अंसारी, पंकज चौबे, सुबाष, लड्डू, नारायण सोनकर, संजय, विकास जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed