फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Shivdhani tops in men's category and Priyanka tops in women's category

Kushinagar News: पुरूष वर्ग में शिवधनी और महिला वर्ग में प्रियंका अव्वल

Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shivdhani tops in men's category and Priyanka tops in women's category
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में चल रहे गोरखपुर जोन की द्वितीय अंतर जनपदीय गोरखपुर जोन की भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के 11 में से नो टीम प्रतिभाग किए। अलग-अलग भार वर्ग में शामिल प्रतियोगियों ने उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन किया। प्रतियोगित में सबसे पहले पुरूष वर्ग की पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें 74 किलोग्राम भार वर्ग में कुशीनगर के हेड कांस्टेबल शिवधनी यादव ने प्रथम, बहराइच के हेड कांस्टेबल राम प्रसाद चौधरी ने द्वितीय और सिद्धार्थनगर के कांस्टेबल अजीत यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की आयोजित 76 किलोग्राम भार वर्ग में पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में देवरिया की हेड कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला ने प्रथम, सिद्धार्थनगर की हेड कांस्टेबल सविता राय ने द्वितीय और महराजगंज की हेड कांस्टेबल मन्जू चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी तरह वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 48 किलोग्राम भार वर्ग में बस्ती के कांस्टेबल शीतल चतुर्वेदी को प्रथम, संतकबीर नगर की कांस्टेबल प्रिया राय को द्वितीय ओर कुशीनगर की कांस्टेबल श्वेता गुप्ता को तृतीय, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में महिला वर्ग में हुई 53 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धार्थनगर की कांस्टेबल प्रीती सिंह को प्रथम, कुशीनगर की कांस्टेबल पूनम को द्वितीय व कांस्टेबल अंतिमा सिंह को तृतीय, 58 किलोग्राम भार वर्ग में कुशीनगर की मन्नू सिंह को प्रथम, गोंडा की कांस्टेबल सिम्पल मौर्या को द्वितीय व बहराइच की कांस्टेबल शिखा श्रीवास्तव को तृतीय, 63 किलोग्राम भार वर्ग में महराजगंज की कांस्टेबल नीलू यादव को प्रथम, संतकबीरनगर की कांस्टेबल रीना सिंह को द्वितीय व बस्ती की कांस्टेबल अनीता चौधरी को तृतीय, 69 किलोग्राम भार वर्ग में कुशीनगर की एसआई शीला यादव को प्रथम, देवरिया की कांस्टेबल सुनीता कुमारी को द्वितीय व बस्ती की कांस्टेबल अंकिता मल्ल को तृतीय, 77 किलोग्राम भार वर्ग में देवरिया की हेड कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला को प्रथम, सिद्धार्थनगर की हेडकांस्टेबल सविता राय को द्वितीय व महराजगंज की हेड कांस्टेबल रंजू कन्नौजिया को तृतीय, 86 किलोग्राम भार वर्ग में महराजगंज की मंजू चौधरी और 86 + किलोग्राम भार वर्ग में हेडकांस्टेबल जया रंजन को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed