फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   shaadee kee doosaree hee raat sasuraal se bhaag gaee navavivaahita

शादी की दूसरी ही रात ससुराल से भाग गई नवविवाहिता

Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
shaadee kee doosaree hee raat sasuraal se bhaag gaee navavivaahita
शादी की दूसरी ही रात ससुराल से भाग गई नवविवाहिता
विज्ञापन

नकदी व जेवरात भी ले गई साथ, ससुर ने पुलिस को दी सूचना
बोदरवार(कुशीनगर)। शादी के बाद ससुराल आने की दूसरी रात ही नवविवाहिता पति को छोड़कर भाग गई। साथ में आभूषण, नकदी आदि भी ले गई। नवविवाहिता के ससुर ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटे की शादी गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र की एक युवती के साथ दस मई को की थी। शादी धूमधाम से हुई। घर में खुशनुमा माहौल था। 11 मई को इस दुल्हन की दिखाई की रस्म भी हुई। लोगों ने ढेर सारे उपहार दिए। उसने भी सभी के साथ संबंधों का निर्वाह करते हुए उनका सहयोग किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात घर के सदस्य व रिश्तेदार भोजन करके सोने चले गए। बेटा और बहू भी कमरे में सोने चले गए। रात करीब एक बजे पति की नींद खुली तो पत्नी को विस्तर पर न देखकर उसे ढूंढने लगा। वह पूरे घर में कहीं नहीं मिली। कमरे में रखे नकदी व जेवरात सहित जरूरी सामान नहीं थे। इस घटना के बाद से पति सहित परिवार के लोग सदमे में हैं। कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed