फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Seventh grade student murdered in Sanskrit school Kushinagar and body hung from a noose, manager in custody

Kushinagar News: संस्कृत पाठशाला में सातवीं के छात्र की हत्या कर शव फंदे से लटकाया, प्रबंधक हिरासत में

Sat, 13 Sep 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 12:56 AM IST
सार

बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद सभी छात्र विद्यालय परिसर स्थित मंदिर के बरामदे में सो गए। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक छात्र शौचालय की तरफ गया तो देखा कि विद्यालय परिसर में लगी लोहे की सीढ़ी में धोती के फंदे से कृष्णा लटका था।

विज्ञापन
Seventh grade student murdered in Sanskrit school Kushinagar and body hung from a noose, manager in custody
कृष्णा दुबे की फाइल फोटो 

विस्तार

कस्बे के वार्ड संख्या दो मुजहना रहीम स्थित संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला में प्रथमा द्वितीय वर्ष (कक्षा सात) के छात्र 11 वर्षीय कृष्णा दूबे की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसका शव स्कूल परिसर में सीढ़ी से बंधी धोती के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है पर पुलिस विद्यालय प्रबंधक प्रभुनाथ पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दूबे गांव निवासी धनंजय दूबे का पुत्र कृष्णा संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला में प्रथमा द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह दो वर्ष से विद्यालय परिसर में ही रहता था। उसके साथ 20-25 अन्य छात्र भी रहते थे। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधक स्कूल की कुछ कक्षाओं को हाॅस्टल की तरह उपयोग करते थे, जबकि उन्हें इसकी इजाजत नहीं थी।

बृहस्पतिवार रात भोजन करने के बाद सभी छात्र विद्यालय परिसर स्थित मंदिर के बरामदे में सो गए। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक छात्र शौचालय की तरफ गया तो देखा कि विद्यालय परिसर में लगी लोहे की सीढ़ी में धोती के फंदे से कृष्णा लटका था।

उसने तत्काल परिसर में ही रहने वाले विद्यालय प्रबंधक प्रभुनाथ पांडेय को इसकी सूचना दी। प्रबंधक मौके पर पहुंचे और कृष्णा को नीचे उतरा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद कृष्णा के परिजनों को सूचना दी गई।

कृष्णा के परिवार के लोग उसकी मौत की खबर से सदमे आ गए। वे हत्या का आरोप लगाने लगे। परिजनों की सूचना पर आई हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कोतवाल हाटा रामसहाय चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि हुई है। हत्या क्यों और किसने की इसके बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों ने शनिवार को तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला के प्रबंधक प्रभुनाथ पांडेय ने कहा कि विद्यालय अपनी निजी व्यवस्था से छात्रों के लिए निशुल्क छात्रावास चलाता है। शुक्रवार भोर में कृष्णा दुबे के साथ रहने वाले छात्रों में से एक ने आकर मुझे बताया कि उसकी लाश परिसर में ही लगी लोहे की सीढ़ी में धोती के फंदे से लटकी हुई है।

मैं पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाने के लिए नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह बात मुझे भी हैरान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed