{"_id":"66106bdfefc9483da30f2857","slug":"seven-houses-and-wheat-crop-reduced-to-ashes-in-fire-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115077-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग में सात आशियाना और गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग में सात आशियाना और गेहूं की फसल राख
Sat, 06 Apr 2024 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
कुडवा क्षेत्र में गेहूं की फसल में लगी आग।
पडरौना। तल्ख धूप और पछुआ हवा की वजह से शुक्रवार को दस स्थानों पर आगलगी की घटना हुई। शहर के सब्जी मंडी के पास पेट्रोल पंप से सटे झाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं रामकोला के धुआं टीकर गांव में गेहूं की फसल राख हो गई। चौबिया पटखौली गांव के सात मकानों में आग लग गई। उसमें रखा पांच लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।
बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार चौबिया पटखौली गांव के लाला टोला में दोपहर में सिंहासन के घर से अचानक आग की लपट निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनने के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोग आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पछुआ हवा होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और पास के इनर, विपत, राजकुमार,शिवपूजन,नरसिंह, दीना के मकान में फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मी पहुंच गए। गांव वालों की मदद से एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। लाला टोला पर हुई आगलगी की घटना का कारण नहीं पता चल सका। हलका लेखपाल विकास कुशवाहा मौके पर पहुंचे और आगलगी की घटना में हुए नुकसान की जानकारी ली। अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर वाहन भेजा गया। एक साथ आगलगी होने से मैनेज करने में थोड़ी दिक्कत हुई।
आग लगने से गेहूं की फसल जली
कसया। थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में शुक्रवार को अचानक लगी आग में 15 कट्ठा गेहूं की फसल राख हो गई। आग बुझने के बाद दमकल का वाहन पहुंचा। नाराज लोगों ने फायरमैनों को खरी खोटी सुनाई। कुड़वा चौराहे के बगल में राजेंद्र लाल श्रीवास्तव ने 15 कट्ठा गेहूं बोया था। दोपहर में गांव के जितबहादुर टोला में किसी ने भैंस के लिए अलाव जलाया था। किसी तरह अचानक बगल के खेत मे फैल गई। जिससे गेंहू की फसल जलने लगी। आग की लपटें देख ग्रामीण आग बुझाने दौड़े तब तक 15 कट्ठा गेहूं की फसल राख हो गई। राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।