{"_id":"689b9a70cc85e721420a454b","slug":"server-failed-in-social-welfare-department-people-returned-back-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-143340-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: समाज कल्याण विभाग में सर्वर फेल, वापस लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: समाज कल्याण विभाग में सर्वर फेल, वापस लौटे लोग
Wed, 13 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। समाज कल्याण विभाग में पेंशन की जांच के लिए मंगलवार को आए लोगों को वापस लौटना पड़ा। विभाग में सर्वर फेल होने के कारण पेंशन से जुड़ी जांच नहीं हो पाई। लोगों ने कहा कि पेंशन खाते में नहीं जा रही है। इसकी जांच के लिए विभाग में आए तो बाबू ने बताया गया कि सर्वर खराब है।
समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का सर्वर मंगलवार को खराब रहा। लोग कार्यालय से बाहर सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। कसया क्षेत्र से आए नसरूलाह ने बताया कि दो साल से पेंशन खाते में नहीं जा रही है। ब्लाक स्तर पर जांच कराया तो सटीक जानकारी नहीं मिली। जिले स्तर पर जांच कराने आए है। बाबू ने बताया कि यहां सर्वर नहीं चल रहा है। इसलिए बाहर इंतजार कर रहे हैं। मल्लूडीह निवासी मल्लू ने बताया कि नानी गुलाबी देवी का पेंशन बीते डेढ़ साल से नहीं आ रहा है। पेंशन के बारे में जानकारी लेने आए हैं। यहां तो सर्वर खराब है पता नहीं कब चलेगा। वहीं कार्यालय के बाहर करीब 40 से अधिक लोग सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि सर्वर खराब था। इसके चलते कार्यालय का कार्य प्रभावित रहा।