फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   seminar to educatior

प्रत्येक ब्लॉक में दो स्पेशल एजुकेटर व एक रिसोर्स पर्सन का होगा प्रशिक्षण

Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
seminar to educatior
प्रत्येक ब्लॉक में दो स्पेशल एजुकेटर व एक रिसोर्स पर्सन का होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

- मास्टर ट्रेनर का लखनऊ में हो रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों की पहचान की जाएगी। इसके के लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो स्पेशल एजुकेटर और एक रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कुशीनगर जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब छह हजार दिव्यांग छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके अलावा अभी कई ऐसे दिव्यांग बच्चे हैं, जिन्हें सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी नहीं होने से उनका नामांकन सरकारी स्कूलों में नहीं हो पाता है। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांग बच्चों की पहचना करने और उन्हें शासन की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में दो स्पेशल एजुकेटर और एक रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण किया जाएगा। इन स्पेशल एजुकेटर और रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ की देखरेख में चल रहा है। वहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मास्टर ट्रेनर जिले के प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो शिक्षकों को स्पेशल एजुकेटर और एक-एक रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन

समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक बलवंत बहादुर ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर दो स्पेशल एजुकेटर व एक रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण देना है। इसके लिए मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण लखनऊ में चल रहा है। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों की पहचान कर आसपास के परिषदीय विद्यालय में उनका नामांकन कराकर समर्थ एप/पोर्टल पर उनका डाटा अपलोड कराएंगे, ताकि इन दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed