{"_id":"6371407efe9e1f3a4f483724","slug":"seeing-the-flag-on-the-tower-the-villagers-protested-the-road-jammed-kushinagar-news-gkp457281584","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर पर झंडा देख ग्रामीणों ने जताया विरोध, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर पर झंडा देख ग्रामीणों ने जताया विरोध, सड़क जाम
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर धार्मिक झंडा लगाए जाने के विरोध में सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताते ग्रामीण।
- फोटो : KUSHINAGAR
टावर पर झंडा देख ग्रामीणों ने जताया विरोध, सड़क जाम
ग्रामीणों ने बताया पाकिस्तानी झंडा, एसपी बोले-धार्मिक झंडा लगा था
एसपी ने कहा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
कसया (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गोबरही पेट्रोल पंप के पास स्थित टावर पर रविवार सुबह चांद युक्त हरा झंडा लगा देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर विरोध जताने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पुराने टायर जलाकर आवगमन ठप कर दिया। ग्रामीण इसे पाकिस्तानी झंडा बताकर विरोध जता रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी ने बताया कि यह एक धार्मिक झंडा है। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
गोबरही चौराहे के पास पेट्रोल पंप के नजदीक लगे एक निजी दूरसंचार कंपनी के टावर पर रात में किसी मनबढ़ ने एक धार्मिक झंडा लगा दिया। सुबह यह बात लोगों को पता चली तो उसे पाकिस्तान का झंडा बताते हुए सड़क जाम कर दिया। सड़क पर पुराने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर कसया थाने के एसएचओ आशुतोष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि यह झंडा पाकिस्तान का नहीं है। एक धार्मिक झंडा लगाया गया है, जिसे नियमानुसार उतरवाया जा रहा है। सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।