फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM's raid on tour and travel agency causes a stir.

Kushinagar News: टूर एंड ट्रेवल एजेंसी पर एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप

Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
SDM's raid on tour and travel agency causes a stir.
दुदही में एक दुकान पर छापेमारी के बाद लैपटॉप व सीपीयू साथ ले जाती एसडीएम आकांक्षा मिश्रा।स्रोत- - फोटो : Archive
दुदही। कस्बे में एसडीएम ने एक इन्फोर्मेशन, ऑनलाइन सेंटर और टूर ट्रेवल एजेंसी पर रविवार सुबह 11 बजे छापा मारा। दुकान का दरवाजा बंद कर करीब ढाई घंटे तक जांच की गई। दुकान का लैपटॉप और सीपीयू टीम अपने साथ ले गई। सरकारी अभिलेख में हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा मिश्रा पुलिस के साथ केन यूनियन के पास संचालित इंफॉर्मेशन ऑनलाइन एवं टूर ट्रेवल्स पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों ने शटर बंद कर दिया। दुकान में करीब 2:30 घंटे तक जांच के बाद अभिलेख को कब्जे में ले लिया। जांच होने तक बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर छापेमारी की गई है। राजस्व दस्तावेजों में हेराफेरी की शिकायत मिली थी। जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed