{"_id":"5ad8d55b4f1c1b64098b568e","slug":"sdm-taught-students-of-inter-mathematics","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने इंटर के छात्रों को पढ़ाया गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने इंटर के छात्रों को पढ़ाया गणित
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पहुंचे नेता।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। मदरसा बोर्ड की परीक्षा की जांच को निकले खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार बृहस्पतिवार को श्री गांधी इंटर कालेज में इंटर के गणित विषय के छात्रों के शिक्षक बन गए। उन्होंने न केवल गणित के सूत्रों को समझाया बल्कि प्रायोगिक विषयों में अच्छे नंबर पाने का टिप्स भी दिए। एसडीएम ने इस केंद्र के चार कक्षों में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। वे करीब एक घंटे तक यहां रहे।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा की जांच के लिए सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट हैं। खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार भी बृहस्पतिवार को परीक्षा की जांच के लिए श्रीगांधी इंटर कालेज पहुंचे। यहां चार कमरों में परीक्षा चल रही थी। उन्होंने परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली तथा सीटिंग प्लान व परीक्षा से संबंधित अन्य कार्यों की भी जांच की। इसके बाद प्रधानाचार्य कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा के मानीटर के जरिए रिकार्डिंग को चेक किया।
इसके बाद वे इंटर की गणित की कक्षा में पहुंचे। वहां अध्यापक सुमंत पांडेय गणित पढ़ा रहे थे। एसडीएम ने इस कक्षा में पढ़ाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने छात्रों को गणित के सवालों को सूत्र के जरिए हल करने का तरीका समझाया। इसके बाद छात्रों की तरफ से पूछे गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने प्रायोगिक परीक्षाओं में सफलता का मंत्र भी बताया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार होना चाहिए। किसी छात्र को अपने जीवन में आगे बढ़ना है तो छह से आठ घंटे प्रतिदिन उसे अध्ययन करना चाहिए। संसार में माता-पिता ही साकार ईश्वर के रूप हैं। उनके आशीर्वाद से ही व्यक्ति आगे बढ़ता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षक शेषनाथ राय, रामअवतार सरोज, अनिल वर्मा, दिवाकर यादव एसडीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मोहन ज्ञ्मिश्रा, रुद्रप्रताप पांडेय, रामनिवास सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवेश मिश्रा, रितेश पांडेय, विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।