फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM reviewed the Strong Room

एसडीएम ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Fri, 24 Nov 2017 11:57 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 24 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
SDM reviewed the Strong Room
निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज।  29 तारीख को कप्तानगंज और रामकोला नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य के लिए होने वाले मतदान के बाद मत पत्रों को रखे जाने वाले स्थल का शुक्रवार को एसडीएम ने जायजा लिया। उन्होंने कप्तानगंज के श्री गंगाबक्स कानोडिया इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के बाद संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। नगर पंचायत कप्तानगंज के 17 वार्ड और नगर पंचायत रामकोला के 12 वार्डों में मतदान के बाद मतपेटियां कप्तानगंज के श्री गंगाबक्स कनोडिया इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम त्रिभुवन ने बताया कि नगर पंचायत कप्तानगंज की मतपेटियां जमा करने के लिए दो कक्ष बनाए गए हैं। इसमें बूथ संख्या 1 से 10 तक के लिए कक्ष संख्या 1 और बूथ संख्या 11 से 20 तक के लिए कक्ष संख्या 2 में मतपेटियां रखी जाएंगी। वहीं नगर पंचायत रामकोला के लिए बूथ संख्या 1 से 12 तक के लिए कक्ष संख्या 1 को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जिसमें कॉलेज के पूरब और दक्षिण दिशा के खाली परिसर में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, ईओ देवेश कुमार मिश्र, एसओ श्यामलाल यादव, कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी, शिवरंजन, ईश्वर यादव, विपिन मणि, बबलू सिंह, दिनेश पांडेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed