फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SDM removed encroachment from city roads

Kushinagar News: नगर की सड़कों से एसडीएम ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
SDM removed encroachment from city roads
कसया। नगर के गांधी चौक के समीप बुधवार को सभी मार्गों से एसडीएम कसया ने अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर में सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एसडीएम कसया परितोष मिश्रा ने नगरपालिका और पुलिस की टीम लेकर नगर के गांधी चौक से बस स्टेशन तक दोनों पटरियों पर लगीं दुकानें देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे हटवाया। उसके बाद पडरौना मार्ग पर अमीय चौक तक, सपहा मार्ग और देवरिया मार्ग पर सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने चेतावनी भी दिया कि यदि काेई भी दुकानदार फिर अपनी सड़क की पटरी पर दुकान लगाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उसे हर हाल में नाली के अंदर ही दुकान लगानी है। दस दौरान चौकी प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, हरेंद्र यादव, अजय, रासविहारी, अभिषेक, मुन्ना शर्मा, रिजवान सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed