{"_id":"61c9ee4e3a84541cdf4f2824","slug":"screeing-continue-in-bus-kushinagar-news-gkp421457475","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम और निजी बसों में यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम और निजी बसों में यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग
विज्ञापन
रोडवेज की बस में सोशल डिस्टेंस के साथ बस में बैठे यात्री। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम और निजी बसों में यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग
- ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए परिवहन निगम और निजी बसों में भी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रतिदिन बस स्टेशनों पर की गई स्क्रीनिंग की सूचना परिवहन निगम के माध्यम से कंट्रोल रूम को ई-मेल की जाएगी। बसों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को संक्रमण से बचाने के लिए निगम की तरफ से मास्क और सैनीटाइजर दिया जाएगा। एआरटीओ निजी बसों के ऑपरेटरों से समंवय स्थापित करेंगे।
पडरौना के बस डिपो के अंतर्गत परिवहन निगम की 21 और अनुबंधित 15 बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा तकरीबन 100 बसों का आवागमन इस बस डिपो के माध्यम से होता है। यहां से गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, दिल्ली तक बसों का संचालन होता है, जिससे काफी संख्या में यात्री पडरौना डिपो से होकर आते-जाते हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए परिवहन निगम और इससे अनुबंधित बसों में कोरोना संक्रमण से बचाव के व्यापक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जानी है। बसों में सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी होगी। प्रतिदिन बस स्टेशनों पर की गई यात्रियों की स्क्रीनिंग की सूचना गृह कंट्रोल रूम की ई-मेल आईडी पर प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही निजी बसों में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के लिए एआरटीओ को निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि निजी बस आपरेटरों से समंवय स्थापित करते हुए निजी बसों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जाए।
सभी परिचालकों को दिया गया है मास्क और सैनिटाइजर
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदू प्रसाद का कहना है कि सभी परिचालकों को मास्क और सैनिटाइजर दिया गया है। जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं है। उन्हें निगम की तरफ से मास्क दिया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
वाहन चालकों, मालिकों को किया जा रहा जागरूक
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम का कहना है कि विभाग की तरफ से वाहनों की जांच की जा रही है। वाहन चालकों और वाहन मालिकों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। बार-बार कहने के बावजूद जो पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कार्यालय में भी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।