फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scorched woman dies during treatment

झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

Wed, 16 Mar 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Scorched woman dies during treatment
झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

तीन दिन पहले खाना बनाते वक्त झुलस गई थी
डिबनी बंजरवा (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के डिबनी बंजरवा गांव में खाना बनाते समय झुलसी एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पुलिस ने महिला की मौत के संबंध में जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि आरिफ की 30 वर्षीय पत्नी सलैया खातून तीन दिन पहले खाना बनाते समय झुलस गई थी। परिजन तमकुहीराज सीएचसी लेकर गए थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। इसकी सूचना मिलने पर डिबनी बंजरवा चौकी की पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सलैया खातून के तीन बच्चे हैं, जो चार, पांच और छह साल के हैं। सलैया का मायका तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा में है। मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे थे। डिबनी बंजरवा पुलिस चौकी के प्रभारी राजकुमार बरवार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed