फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scooty rider youth and girl died after being hit by an unknown vehicle

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

Fri, 23 Dec 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider youth and girl died after being hit by an unknown vehicle
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत
विज्ञापन

- आधी को फोरलेन हाईवे पर हुई दुर्घटनए, गोरखपुर के पैथ कंपनी में कार्यरत थे दोनों
- हाटा कोतवाली के ढाढा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने रौंदा
हाटा (कुशीनगर)। फोरलेन हाईवे पर हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के पास बृहस्पतिवार आधी रात स्कूटी सवार युवक और युवती की दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे। दुुर्घटना के बाद कई वाहनों ने युवती के शव को रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर रात में करीब एक बजे पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देवरिया जिले के सेमरी बघौचघाट निवासी अक्षय पाल (24) और विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश की रहने वाली सोनी परवीन (22) गोरखपुर में एक पैथ कंपनी में कार्य करते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों एक स्कूटी से गोरखपुर से कसया की ओर जा रहे थे। आधी रात के समय हाटा कोतवाली ढाढा चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी स्कूटी में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सहित दोनों सड़क पर गिर पड़े। कोई इनकी मदद के लिए पहुंचता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। युवती के शव को कई वाहनों ने रौंद दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को वहां से हटवाया। पहचान पत्रों के आधार पर दोनों की पहचान करके पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। सुबह मृतक युवक के परिवार के लोग हाटा कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में हाटा कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed