{"_id":"647cd60601313c9def0c5178","slug":"science-lab-making-kushinagar-news-c-7-1-193696-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: साइंस लैब में गांव के बच्चे सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: साइंस लैब में गांव के बच्चे सीखेंगे विज्ञान की बारीकियां
Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
इसी तरह होगा साइंस लैब का निर्माण।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है।
संविलयन विद्यालय कोठिलवा और मनिकौरा में बन रहा है साइंस लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों के बच्चे साइंस की बारीकियां जानेंगे। इसके लिए संविलियन विद्यालय माघी कोठिलवा मुर्गहवा और संविलियन विद्यालय मनिकौरा में साइंस लैब का निर्माण कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले एक सप्ताह बाद इसका निर्माण कार्य पूर्ण कराकर संचालित करवा दिया जाएगा। बीडीओ निर्माण करा रही एजेंसी को शीघ्र निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दे चुके हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक आकांक्षात्मक होने के कारण विकास कार्य तेजी से हो रहा है। शासन के निर्देश पर ब्लॉक के दो गांवों में संचालित परिषदीय विद्यालयों में करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से बड़े स्तर के साइंस लैब का निर्माण कराया जा रहा है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अब हाईटेक बनाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है। पहले बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही दिया जा रहा था। उनके पास कोई संसाधन नहीं था। लेकिन इस वर्ष बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चे भी साइंस लैब के माध्यम से विज्ञान की बारीकियां सीखेंगे और प्रयोग भी खुद कर सकेंगे।
प्रयोगशाला में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और खगोल विज्ञान से संबंधित आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण होने से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सकेगा और उनकी विज्ञान संबंधित जिज्ञासा की पूर्ति हो सकेगी। बच्चे पढ़ाई के साथ प्रयोगशाला का उपयोग कर सकेंगे। प्रयोगशाला में माध्यमिक स्तर के भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान और खगोल विज्ञान से संबंधित उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
परिषदीय शिक्षकों के लिए इस तरह की प्रयोगशाला एक वरदान साबित होगी, क्योंकि बच्चों की पृष्ठभूमि ग्रामीण होने के कारण विज्ञान संबंधित अवधारणाओं को उन्हें समझाने में कठिनाई होती थी। प्रयोगशाला के बनने से बच्चे स्वयं प्रयोग करके सीख सकेंगे। संविलियन विद्यालय माघी कोठिलवा मुर्गहवां में करीब 400 बच्चे नामांकित हैं, जबकि संविलियन विद्यालय मनिकौरा में 550 बच्चों का नामांकन है। मनिकौरा विद्यालय पीएम श्री योजना में भी चयनित हैं। यहां छात्र-छात्राओं के लिए एक आधुनिक पुस्तकालय का भी निर्माण होना है। दोनों जगहों पर निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। एक सप्ताह के अंदर ही कार्य पूर्ण कर उसे संचालित कर दिया जाएगा।
कोट
माघी कोठिलवा और मनिकौरा में हाईटेक साइंस लैब का निर्माण प्रगति पर है। एक सप्ताह के अंदर दोनों जगहों पर कार्य पूर्ण हो जाएंगे। निर्माण करवा रही एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर सभी कार्य पूर्ण कर लेने हैं।
-सुशील कुमार सिंह बीडीओ, विशुनपुरा