फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Schools up to class VIII opened after 40 days

40 दिन बाद खुले आठवीं तक के स्कूल

Mon, 14 Feb 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Schools up to class VIII opened after 40 days
रियल पैराडाइज एकेडमी में सामाजिक दूरी का पालन करते विद्यार्थी। - फोटो : KUSHINAGAR
40 दिन बाद खुले आठवीं तक के स्कूल
विज्ञापन

विद्यालय गेट पर विद्यार्थियों और शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई
पडरौना। शासन के निर्देश पर 40 दिन बाद सोमवार को जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू हो गया। इससे विद्यालयों में रौनक दिखी। कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैलने की वजह से सभी विद्यालय बंद कर दिए गए थे।
नगर के रीयल पैराडाइज एकेडमी, सिटी कांवेंट स्कूल, सेंट जेवियर्स, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल, बीवीडी पब्लिक स्कूल, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, स्टीफेन एकेडमी, जुबली बाल बिहार, सिटी मांटेसरी स्कूल, न्यू सनराइज एकेडमी, मिडॉस जूनियर हाईस्कूल समेत सभी विद्यालयों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों की विद्यालय गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई तथा उनके हाथ सैनिटाइज किया गया। प्रार्थना सभा और पढ़ाई के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, स्टार पब्लिक स्कूल, अंबिका नवोदय स्कूल, एमआईएम पब्लिक स्कूल, मदरसा दारूल इशायत जूनियर हाईस्कूल, एमएस एंजल पब्लिक स्कूल, भगत सिंह पब्लिक स्कूल, सनराइज पब्लिक स्कूल समेत सभी मान्यता प्राप्त व परिषदीय विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पढ़ाई शुरू हो गई। विद्यालय संचालक रणवीर प्रताप शाही, विकास मिश्र, मथुरा सिंह, राजकुमार वर्मा, बृजकिशोर शर्मा, फैयाज अहमद, रजनीश तिवारी, सुदीन अंसारी आदि ने बताया कि विद्यार्थियों की कोरोना से सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही के बीईओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर ब्लॉक के सभी स्कूल खुल गए हैं। स्कूल संचालकों व शिक्षा समितियों को कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के करमैनी, रामकोला टोला भेलया, चंद्रौटा, सेंदुरिया बुजुर्ग, गगलवा, जवार भैंसहा, मोगलपुरा, पकड़ी गोसाई सहित अन्य गांवों के विद्यालयों में कोविड गाइडलाइन के तहत पठन-पाठन शुरू हो गया।
संविलियन विद्यालय पड़री विशुनदयाल में प्रधानाध्यापक रामप्रकाश शर्मा, शशांक शेखर राय, रमेश कुमार सैनी, रंजना यादव, आशीष कुमार सिंह संतोष मणि आदि शिक्षकों ने बच्चों को पुष्प देकर और चंदन लगाकर स्वागत किया। विनय श्रीवास्तव, रफीक अली, अब्बास अंसारी, जावेद अख्तर, विभूति गुप्ता, जाहिर हुसैन, विनोद कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, मैनुद्दीन अंसारी, इंद्रजीत, बाबूराम, प्रभु यादव, धर्मेंद्र मणि आदि अभिभावकों ने कहा कि कोरोना के चलते बच्चों की पढ़ाई काफी बाधित हुई है। स्कूल खोलने का फैसला सराहनीय है। तमकुहीराज के बीईओ अंकिता सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर क्षेत्र के विद्यालयों को कोविड गाइडलाइन के अनुसार खोला गया है।

तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत
तुर्कपट्टी। शिक्षकों ने तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई।
जनपदीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया, प्राथमिक विद्यालय महुआरी, लवकुश, महुअवा कारखाना, गौराखोर, उपाध्याय टोला, आइडियल पब्लिक स्कूल बसडीला, सीपीएस छहूं, राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल, नव निकेतन तुर्कपट्टी आदि विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया। फाजिलनगर के बीईओ दयानंद चंद ने कहा कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed