फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Schools open from sixth to eighth, teachers welcomed the students

छठी से आठवीं तक खुले स्कूल, शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों का स्वागत

Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Schools open from sixth to eighth, teachers welcomed the students
छठी से आठवीं तक खुले स्कूल, शिक्षकों ने किया विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद 21 मार्च को बंद हो गए थे स्कूल
- मंगलवार को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार शुरू हुआ विद्यालयों का संचालन
- एक सितंबर से खुलेंगे जिले के कक्षा एक से पांचवीं तक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन के निर्देश के बाद मंगलवार को जिले के छठी से आठवीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन शुरू हो गया। करीब पांच माह बाद विद्यार्थियों के पहुंचने से स्कूलों में रौनक दिखी। विद्यालयों की तरफ से कोविड गाइड का पालन करते हुए पढ़ाई शुरू हुई। विद्यालयों के मुख्य गेट पर मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई थी। बिना मास्क के किसी भी शिक्षक और विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने के बाद 21 मार्च से शासन ने सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया था। कोरोना संक्रमण के केस कम होने पर बीते एक जुलाई को शासन ने विद्यालय खोलने का निर्देश दिया था, लेकिन केवल शिक्षकों को ही विद्यालय बुलाया गया था। इसके बाद शासन ने 23 अगस्त से विद्यालयों में पढ़ाई शुरू करने का निर्देश जारी किया। लेकिन पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से विद्यालय का संचालन नहीं हुआ। करीब पांच माह बाद मंगलवार को छठीं से आठवीं तक स्कूल खुले तो विद्यालयों की रौनक बढ़ गई। स्कूलों की तरफ से विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कई विद्यालयों में गुब्बारे लगाए गए थे। इसके अलावा कोरोना गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय के मुख्य गेट पर स्कूल में प्रवेश करने वाले सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा उनके हाथ भी सैनिटाइज कराए गए। जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें विद्यालय की तरफ से मास्क उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार से जिले के कक्षा छठीं से आठवीं तक विद्यालयों का संचालन कोविड गाइड के अनुसार शुरू कर दिया गया है। सभी कक्षाओं में नामांकन भी किया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित को पहले ही निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed