फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Schedule for adjustment of polling stations finalized

Kushinagar News: मतदेय स्थलों के समायोजन की समय-सारिणी तय

Sun, 18 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Schedule for adjustment of polling stations finalized
पडरौना। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में मतदेय स्थलों के समायोजन और पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें प्रक्रिया और निर्धारित समय-सारिणी की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों का समायोजन सावधानीपूर्वक और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि अंतिम सूची जारी होने के बाद स्थान में बदलाव की जरूरत न पड़े। इसके लिए दो नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि 16 से 18 अक्तूबर तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन और पुनर्निर्धारण किया जाएगा। नए मतदेय स्थल बनाने के लिए भवनों को चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 19 अक्तूबर को प्रारूप सूची प्रकाशित कर राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर को सांसदों, विधायकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपत्तियों और सुझावों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद 27 अक्तूबर को मतदेय स्थलों का प्रस्ताव आवश्यक संलग्नकों के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया एक जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के साथ पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed