फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   samadhan divas.2

19 में से दो मामलों का हुआ निस्तारण

Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
samadhan divas.2
19 में से दो मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

- अहिरौली बाजार में थाना समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम-एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी।
अहिरौली बाजार। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को अहिरौली थाना में जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक धवल कुमार जायसवाल ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान अधिकारियों के सामने कुल 19 मामले आए, जिसमें से महज दो का ही निस्तारण हो सका। इनमें राजस्व विभाग के 14 और पुलिस से संबंधित पांच मामले शामिल रहे। फरियादियों को उम्मीद थी कि वरिष्ठ अधिकारियों के सामने उनकी समस्या का समाधान आसानी से हो सकेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराएं, जिससे लोगों को न्याय मिल सके। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने का निर्देश दिया।
खड्डा में सात में से तीन का निस्तारण
खड्डा। थाना परिसर में शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल सात मामले आए, जिनमें तीन का निस्तारण हुआ। एसडीएम भावना सिंह के सामने पुलिस सहित राजस्व से संबंधित कुल सात फरियादियों ने अपनी समस्या रखी। जिसमें सिर्फ तीन मामले ही निस्तारित हुए।
विज्ञापन

बरवापट्टी में नहीं हुआ किसी मामले का निस्तारण
बरवापट्टी। थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम व्यास नरायण उमराव भी अचानक पहुंचे। यहां सिर्फ तीन मामले सामने आए। राजस्व से जुड़े मामले होने की वजह से इनका निस्तारण नहीं हो सका। इससे एसडीएम काफी नाराज हुए। उन्होंने लेखपालों को मौके पर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम और सीओ ने थाना के त्योहार रजिस्टर की जांच करके पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed