फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   salary will be credited before diwali

दीपावली से पहले रसोइयों के खाते में पहुंचेगा मानदेय

Fri, 21 Oct 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
salary will be credited before diwali
दीपावली से पहले रसोइयों के खाते में पहुंचेगा मानदेय
विज्ञापन

- शासन ने तीन करोड़ 10 लाख रुपये निर्गत किए
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मानदेय नहीं मिलने से परेशान जिले के रसोईयों के लिए अच्छी खबर है। इन रसोइयों को दीपावली से पहले अगस्त माह का मानदेय उनके खाते में पहुंच जाएगा।
इसके अलावा सितंबर माह का मानदेय देने के लिए बजट जिले को मिल चुका है। रसोइयों के खातों में रुपये भेजने की प्रक्रिया विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 2,464 परिषदीय, 25 मदरसा, 26 समाज कल्याण विद्यालय, 54 वित्तपोषित जूनियर हाईस्कूल, 55 वित्तपोषित इंटर कॉलेज, तीन राजकीय और एक संस्कृत विद्यालय में एमडीएम योजना के तहत मध्याह्न भोजन बनता है। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक नामांकित तीन लाख 83 हजार छात्र-छात्राओं को भोजन बनाने के लिए जिले में करीब आठ हजार रसोइया तैनात हैं। इसमें 80 फीसदी महिला रसोइया हैं। इनको शैक्षिक सत्र 2022-23 में केवल अप्रैल माह तक मानदेय ही मिल सका था। जुलाई से अब तक इनका मानदेय बाकी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली को देखते हुए जिले के रसोईया मानदेय भुगतान की मांग कर रहे थे। इसको गंभीरता से लेते हुए शासन ने अगस्त माह तक बकाया मानदेय देने के लिए तीन करोड़ 19 लाख रुपये जिले को निर्गत कर दिया है। शासन से रसोइयों के मानदेय के लिए बजट मिलते ही विभाग सक्रियता दिखाते हुए भुगतान की कार्रवाई शुरू कर दी। एक से दो दिन के भीतर अगस्त तक का बकाया मानदेय रसोइयों के खाते में भेज दिया जाएगा। इसके अलावा 19 अक्तूबर को सितंबर माह का बकाया मानदेय देने के लिए एक करोड़ 55 लाख रुपये का बजट भी मिल गया है।

इस संबंध में एमडीएम के जिला समन्वयक जितेंद्र गौतम ने बताया कि जुलाई और अगस्त का बकाया मानदेय देने के लिए शासन की तरफ से तीन करोड़ 10 लाख रुपये पहले मिल गए थे। त्योहार को देखते हुए उसके भुगतान की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई है। बीते 19 अक्तूबर की शाम को सितबंर का मानदेय देने के लिए बजट मिला। इस धनराशि को भुगतान करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed