फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   salary was stop of lipic

एसडीएम ने छितौनी नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक का वेतन रोका

Wed, 15 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
salary was stop of lipic
एसडीएम ने छितौनी नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक का वेतन रोका
विज्ञापन

- सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई, ईओ और जेई से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। छितौनी नगर पंचायत की प्रशासक/खड्डा एसडीएम ने नगर पंचायत के ईओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने ईओ और जेई की तरफ से सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने और समय से कार्यालय नहीं आने पर स्पष्टीकरण तलब करते हुए वरिष्ठ लिपिक का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

नगर पंचायत छितौनी की प्रशासक एवं एसडीएम खड्डा उपमा पांडेय ने नगर पंचायत छितौनी के प्रभारी अधिशासी अधिकारी देवेश मिश्रा व अवर अभियंता राहुल गुप्ता द्वारा नगर पंचायत के कार्यों में रुचि नहीं लेने, अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करने, समय पर कार्यालय नहीं आने, दूरभाष पर भी संपर्क नहीं करने आदि को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन माना है। इसे गंभीरता से लेते हुए जेई से चार दिन और ईओ से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। जबकि वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र गुप्ता का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। एसडीएम ने कहा है कि अगर समय से सही कारण नहीं मिला तो दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed