{"_id":"5d66c1348ebc3e01423258bc","slug":"salary-hold-of-dd-agri-and-dho-kushinagar-news-gkp3193005140","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने उप कृषि निदेश और जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने उप कृषि निदेश और जिला उद्यान अधिकारी का वेतन रोका
विज्ञापन

पडरौना। विकास कार्यों की जांच करके समय पर जांच रिपोर्ट नही देने को डीएम ने गंभीरता से लिया। डीएम ने इसे लापरवाही मानते हुए उप कृषि निदेशक और जिला उद्यान अधिकारी का अगस्त का वेतन रोक दिया है। इसके साथ ही शीघ्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुदही ब्लॉक क्षेत्र के अमवा खास गांव में लोहिया आवास, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय समेत अन्य बिंदुओं की शिकायत की जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। एक पक्ष के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नही की गई। इसको गंभीरता से लेते हुए जिला उद्यान अधिकरी का अगस्त का वेतन रोकते हुए एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसी तरह फाजिलनगर ब्लॉक के बकुलहर बुजुर्ग गांव में हुई शिकायत की जांच दी गई थी। उन्होने भी जांच रिपोर्ट समय से नहीं दिया। जिसकी वजह से लापरवाही मानते हुए उनका भी अगस्त का वेतन रोक दिया गया है।