{"_id":"6224f3c42b12b021dd743855","slug":"ruckus-to-relatives-in-hospital-kushinagar-news-gkp429119988","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में प्रसूूता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में प्रसूूता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में प्रसूूता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किया हंगामा
- जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में संचालित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर शाम प्रसव के दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहां से प्रसूता को सीएचसी ले जाया गया, जहां एंबुलेंस चालक के खिलाफ नाराजगी जताने लगे। बाद में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने दूसरा एंबुलेंस मंगाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के निवासी ध्रुव की पत्नी ध्रुपपती (32) को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार दोपहर में कोटवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया गया। देर शाम अधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने एंबुलेंस मंगाकर महिला को कोटवा सीएचसी भेजा। वहां चालक महिला को एंबुलेंस से उतारकर चला गया। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। उसके बाद परिजन एंबुलेंस चालक के खिलाफ हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराए। उन्होंने एंबुलेंस मंगाकर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर दोषी अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।